लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर निकाय चुनाव: वोट डालने निकल रही हैं महिलाएं, आज होगा 1029 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

By भाषा | Updated: October 10, 2018 10:29 IST

कश्मीर में 49 और जम्मू में 214 समेत 263 वार्ड के लिए 1,029 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से जम्मू क्षेत्र में 881 उम्मीदवार और कश्मीर क्षेत्र में 148 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Open in App

श्रीनगर, 10 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में चार चरणों में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार की सुबह मतदान शुरू हुआ। इस चरण में 1,029 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है।

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार की सुबह छह बजे मतदान शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि राज्य भर में 544 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा और शाम चार बजे समाप्त होगा।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में 49 और जम्मू में 214 समेत 263 वार्ड के लिए 1,029 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से जम्मू क्षेत्र में 881 उम्मीदवार और कश्मीर क्षेत्र में 148 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 65 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत गए हैं जिनमें से 61 कश्मीर घाटी से हैं जबकि घाटी में 56 वार्ड से कोई नामांकन पत्र नहीं मिला इसलिए वहां मतदान नहीं हो रहा।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में मतदान के लिए 270 केंद्र बनाए गए हैं जबकि जम्मू में 274 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इन वार्डों में कुल 346,980 मतदाता हैं जिनमें से 128,104 जम्मू से और 218,876 कश्मीर से हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

अगले चरण का चुनाव 13 और 16 अक्टूबर को होगा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और माकपा ने उच्चतम न्यायालय में संविधान के अनुच्छेद 35ए को कानूनी चुनौती देने के विरोध में चुनावों का बहिष्कार किया है।

सरकार ने चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में छुट्टी की घोषणा की है ताकि मतदाता वोट डाल सकें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?