लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: भाजपा नेता और उनके परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने वाला लश्कर कमांडर साथी समेत ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 26, 2021 13:51 IST

पिछले साल जुलाई में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य शेख वसीम बारी, उनके पिता शेख बशीर अहमद और भाई शेख उमर की बांदीपुरा पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर स्थित दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल जुलाई में भाजपा नेता और उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.पुलिस ने हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आजाद शाह तथा उसके साथी अबीद हक्कानी को मार गिराया है।जम्मू से 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' के एक आतंकी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने बांदीपुरा में भाजपा नेता की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आजाद शाह तथा उसके साथी अबीद हक्कानी को मार गिराया है।

बांदीपुरा स्थित वटनीरा इलाके में दो आतंकियों को ढेर करने के बावजूद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल के जवान संयुक्त रूप से आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

आतंकवादियों की संख्या दो से तीन के बीच बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुठभेड़ की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार सुबह से बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया था।

पुलिस ने आगे बताया कि एक ठिकाने पर छिपे आतंकियों ने तलाशी अभियान में शामिल पुलिस और सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों के खिलाफ फायरिंग शुरू कर दी है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। 

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। इनकी संख्या दो से तीन के करीब बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले छिपे हुए आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करवा दिया है।

बता दें कि, पिछले साल जुलाई में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य शेख वसीम बारी, उनके पिता शेख बशीर अहमद और भाई शेख उमर की बांदीपुरा पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर स्थित दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जम्मू रेलवे स्टेशन से टीआरएफ का आतंकी गिरफ्तार

इस बीच जम्मू से 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के एक आतंकी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आतंकी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। आतंकी के पास से पुलिस को एक पिस्तौल और राउंड बरामद हुए हैं। उसे पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

दरअसल, जम्मू पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) को सूचना मिली कि टीआरएफ का आतंकी यूसुफ शेख निवासी शोपियां कश्मीर जम्मू में बीते कुछ दिनों से देखा गया है। यूसुफ शहर के कई संवेदनशील स्थलों में देखा गया है, जो वहां पर रेकी करने के लिए आया हुआ है। 

यूसुफ की गतिविधियों पर एसओजी के जवानों ने नजर रखनी शुरू कर दी। इसके बाद रविवार सुबह यूसूफ जम्मू रेलवे स्टेशन में रेकी करने के लिए आया तो वहां पहले से मौजूद एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे पूछताछ के लिए सीधे त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में ले जाया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPआतंकवादीएनकाउंटरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं