लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा के इनामी टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 16, 2021 15:29 IST

कश्मीर जोन पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को ढेर कर दिया गया है। उमर मुश्ताक ने दो पुलिसकर्मियों मोहम्मद यूसुफ और सुहैल अहमद की श्रीनगर में हत्या की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुश्ताक घाटी के युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठन में शामिल करता था।दो जवानों की हत्या के साथ ही वह कई आतंकी हमलों में शामिल था।मारे गए आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

जम्मू: सुरक्षा बलों ने अब लश्कर-ए-तैयबा के टॉप टेन आतंकियों में से एक को मार गिराया है। उसका साथी भी मारा गया है। पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे और उसके साथी आतंकी को ढेर कर दिया है। 

मुश्ताक घाटी के युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठन में शामिल करता था। दो जवानों की हत्या के साथ ही वह कई आतंकी हमलों में शामिल था।

कश्मीर जोन पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को ढेर कर दिया गया है। उमर मुश्ताक ने दो पुलिसकर्मियों मोहम्मद यूसुफ और सुहैल अहमद की श्रीनगर में हत्या की थी। 

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि हम आतंकियों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुलिस ने बताया कि आज पंपोर के द्रंगबल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों का खात्मा हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

पुलिस, सेना की 50-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह