लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, मारा गया कुलगाम का रहने वाला लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी

By भाषा | Updated: November 20, 2022 11:21 IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान सज्जाद तांत्रे के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़।अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने शुरू की थी गोलीबारी।मुठभेड़ में कुलगाम का रहने वाला लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे मारा गया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल मुठभेड़ में मारे गए हाइब्रिड आतंकवादी को एक आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए क्षेत्र में ले गया था।

अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कुलगाम का रहने वाला लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे मारा गया।’’

पुलिस ने आगे लिखा, ‘‘तलाशी दल आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए तांत्रे को साथ लेकर पहुंचा था। तांत्रे को एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारियों ने बताया कि तांत्रे 13 नवंबर को बिजबेहरा के राखमोमेन में एक प्रवासी मजदूर की हत्या में शामिल था।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे पहले लश्कर आतंकवादियों का सहयोगी था और वह पीएसए से रिहा हुआ था। तांत्रे ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने 13 नवंबर 2022 को अनंतनाग स्थित बिजबेहरा के राखमोमेन में दो प्रवासी मजदूरों पर हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमले में घायल मजदूर छोटा प्रसाद ने 18 नवंबर 2022 को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। तांत्रे के खुलासे पर घटना में इस्तेमाल हथियार (पिस्टल) और वाहन भी बरामद कर लिया गया।’’ पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल के आतंकवादियों के और सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है। हाइब्रिड आतंकवादी उन गैर-सूचीबद्ध आतंकवादियों को कहा जाता है जो आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद अकसर बिना कोई निशान छोड़े नियमित जीवन जीने लगते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है