लाइव न्यूज़ :

सोपोर में मारा गया उत्तरी कश्मीर का आखिरी इनामी आतंकी फयाज वार, लश्कर का था टॉप कमांडर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 23, 2021 10:08 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों मे दो आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इसमें फयाज वार नाम का इनामी आतंकी भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया है।गुरुवार देर रात से जारी मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के ये आतंकी मारे गए।मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का टाप कमांडर फयाज वार भी शामिल है।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे जाने वाले आतंकियों में उत्तरी कश्मीर का आखिरी इनामी आतंकी फयाज वार भी शामिल है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने आज तड़के ही दोनों को मार गिराया। आतंकियों के शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों को कब्जे में लेने के बाद ऑपरेशन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। 

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान कई बार आत्मसमर्पण करने के मौके दिए गए परंतु उन्होंने हथियार डालने से मना कर दिया। 

देर रात सुरक्षाबलों को मिली थी आतंकियों की जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात को सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सोपोर में तलाशी अभियान शुरू किया। सोपोर के वारपोरा इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते जैसे ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू की। यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। 

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जब गोलीबारी चल रही थी तभी स्थानीय लोगों से पता चला कि मुठभेड़ में फंसे आतंकी स्थानीय हैं। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का टाप कमांडर फयाज वार भी शामिल है।

सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों को हथियार डाल बाहर आने के लिए कहा परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। इस बीच सेना ने दोनों आतंकियों के परिजनों को मुठभेड़ स्थल पर बुलाकर उनके द्वारा भी कई बार आत्मसमर्पण करने की गुहार लगाई परंतु दोनों आतंकियों ने हर बार जवाब गोली से ही दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां