सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- पीओके में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 6 से 10 पाक सैनिक ढेर, पाकिस्तान ने किया इनकार
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 20:54 IST2019-10-20T14:27:04+5:302019-10-20T20:54:31+5:30
भारतीय सेना ने PoK स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया जिसमें 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- पीओके में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 6 से 10 पाक सैनिक ढेर, पाकिस्तान ने किया इनकार
भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के सामने स्थित नीलम घाटी में चार-पांच आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने PoK स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया जिसमें आतंकियों सहित 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कई सैनिक घायल भी हुए हैं। इसके लिए भारतीय सेना ने तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया है।
LIVE
20 Oct, 19 : 06:27 PM
आर्मी चीफ बिपिन ने कहा कि सेना के ऐक्शन में 6-10 पाक सैनिक मारे गए। पाक सेना अपना नुकसान बताना नहीं चाह रही।
Army Chief General Bipin Rawat: 6-10 Pakistani soldiers have been killed, 3 camps have been destroyed. https://t.co/0bZMHFK6Ulpic.twitter.com/cFUQe4SHGN
— ANI (@ANI) October 20, 2019
20 Oct, 19 : 06:23 PM
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- 6-10 पाक रेंजर्स ढेर
Army Chief, General Bipin Rawat on Indian Army used artillery guns to target terrorist camps in PoK: Ever since #Article370 was abrogated from J&K, we have been getting repeated inputs of infiltration by terrorists from across the border to disturb peace & harmony in the state. pic.twitter.com/3Ouuwbtu5E
— ANI (@ANI) October 20, 2019
20 Oct, 19 : 04:43 PM
किस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया
पीओके में भारतीय सेना द्वारा आतंकी लॉन्च पैड्स पर हमले के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया।
Pakistan Ministry of Foreign Affairs today summoned Indian Deputy High Commissioner Gaurav Ahluwalia, after Indian army conducted artillery fire on terror launch pads in Pakistan occupied Kashmir (PoK).
— ANI (@ANI) October 20, 2019
20 Oct, 19 : 03:30 PM
तंगधार में भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक ढेर
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी)के पास तंगधार सेक्टर में रविवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के पांच जवान मारे गए । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए है। सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई उस वक्त हुई जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को घुसाने के लिए गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारी गोलाबारी करनी पड़ी और एलओसी के पास कई आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक नागरिक मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए।
20 Oct, 19 : 02:47 PM
भारतीय सेना की तोपों ने PoK स्थिर आतंकवादी लॉन्च पैड्स को बनाया निशाना: सूत्र
सूत्रों की मानें तो पीओके के जुरा, अथमुक्कम और कुंडलसाही में आतंकवादी लॉन्च पैड्स को भारतीय सेना की तोपों द्वारा रविवार रात निशाना बनाया गया था
#UPDATE Sources: Terrorist launch pads in PoK’s Jura, Athmuqam and Kundalsahi were targeted by Indian Army artillery guns last night after credible inputs came of significant number of terrorists operating there. pic.twitter.com/mICB8Z9P4K
— ANI (@ANI) October 20, 2019
20 Oct, 19 : 02:29 PM
जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी चीफ बिपिन रावत से बात की.
Sources: Defence Minister has spoken to Army Chief General Bipin Rawat over the situation following the ceasefire violation by Pakistan Army today in J&K's Tangdhar sector. The Defence Minister is personally monitoring the situation & has asked the Army Chief to keep updating him pic.twitter.com/58e8OIE8Ph
— ANI (@ANI) October 20, 2019
20 Oct, 19 : 02:28 PM
इंडियन आर्मी की 'स्ट्राइक' में कई पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत
भारतीय सेना ने PoK स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया जिसमें 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कई सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित नीलम घाटी में चार-पांच आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए भारतीय सेना ने तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया है। इस हमले में कई आतंकी ठिकानें तबाह हो गए।
20 Oct, 19 : 02:28 PM
PoK स्थित नीलम घाटी में चार लॉन्च पैड तबाह
भारत में घुसपैठ के लिए तैयार आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एक और स्ट्राइक की है। लेकिन इसबार सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह सीमापार जाकर नहीं बल्कि अपनी ही सीमा में रहकर निशाना साधा गया है। इसके लिए भारतीय सेना ने तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया है। यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर की गई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीओके की नीलम घाटी में चार आतंकी लॉन्च पैड्स को तबाह किया गया है।
20 Oct, 19 : 02:28 PM
भारतीय सेना ने पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर बोला धावा
भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर धावा बोल दिया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के उकसावे के बाद की जा रही है। भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमापर भारी गोलीबारी कर रही थी।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो कार, 2 गौशाला और 19 भेड़ों की भी मौत हो गई थी।
20 Oct, 19 : 02:27 PM
पाक आर्मी का दावा-गोलीबारी में मार गिराए 9 भारतीय जवान,
पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि उसने जम्मू-कश्मीर LOC पर नौ भारतीय जवानों को मार गिराया है। पाक आर्मी के प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक और तीन पाक नागरिकों की मौत हुई है।