लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: जम्मू में रोहिंग्या मुसलमानों की कोविड-19 जांच जारी, 12 लोगों के नमूने लिए गए

By भाषा | Updated: April 19, 2020 21:29 IST

अधिकारियों ने कहा कि आबादी के बीच कोरोना वायरस के लक्षणों का पता लगाने के लिये गठित की गई डॉक्टरों की एक टीम ने करगिल कॉलोनी और भटिंडी में बीरू प्लॉट में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की जांच के दौरान नमूने लिये।

Open in App
ठळक मुद्दे दो भूखंडों में रह रहे 540 से अधिक रोहिंग्याओं की शनिवार से जांच की जा रही है जांच की यह कवायद उन सभी बस्तियों में की जाएगी जहां विदेशी रह रहे हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि यहां विभिन्न झुग्गियों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की कोविड-19 की जांच जारी है और लगभग एक दर्जन लोगों के नमूने लिये गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि आबादी के बीच कोरोना वायरस के लक्षणों का पता लगाने के लिये गठित की गई डॉक्टरों की एक टीम ने करगिल कॉलोनी और भटिंडी में बीरू प्लॉट में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की जांच के दौरान नमूने लिये।

उन्होंने कहा कि दो भूखंडों में रह रहे 540 से अधिक रोहिंग्याओं की शनिवार से जांच की जा रही है और उनमें से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जांच की यह कवायद उन सभी बस्तियों में की जाएगी जहां विदेशी रह रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी नागरिकों समेत 13 हजार 700 से अधिक विदेशी जम्मू और सांबा जिलों में बसे हुए हैं, जहां उनकी आबादी में 2008 से 2016 के बीच 6 हजार का इजाफा हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे