लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: कोरोना वायरस की वजह से जम्मू कश्मीर की विभिन्न जेलों से 204 कैदी होंगे रिहा

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:46 IST

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “केंद्र शासित क्षेत्र की विभिन्न जेलों से एक से 13 अप्रैल के बीच 204 कैदियों को रिहा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में छोड़े गए अपराधियों में पीएसए के तहत गिरफ्तार किये गए 45 कैदी शामिल हैं।इसके अलावा विचाराधीन कैदी समीक्षासमिति द्वारा 78 विचाराधीन कैदियों को भी रिहा करने का फैसला किया गया।

जम्मू: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर की जेलों में भीड़ भाड़ कम करने के उद्देश्य से इस महीने 204 कैदियों को रिहा किया गया जिनमें से 45 ऐसे कैदी थे जिन्हें सख्त जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा गृह विभाग ने केंद्र शासित क्षेत्र के बाहर की जेलों में बंद 41 कैदियों से भी पीएसए हटा दिया है और उनकी रिहाई के आदेश दिये हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “केंद्र शासित क्षेत्र की विभिन्न जेलों से एक से 13 अप्रैल के बीच 204 कैदियों को रिहा किया गया ।

इनमें पीएसए के तहत गिरफ्तार किये गए 45 कैदी शामिल थे। इसके अलावा विचाराधीन कैदी समीक्षासमिति द्वारा 78 विचाराधीन कैदियों को भी रिहा करने का फैसला किया गया।” उन्होंने कहा कि 204 कैदियों में से 16 को परोल पर छोड़ा गया।

तीन सद्स्यों वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में शामिल कैदियों को छोड़कर अन्य वारदातों में शामिल इन कैदियों को एक अप्रैल को रिहा करने के निर्देश दिये थे।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया