लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: कोरोना से हुई 10वीं मौत, बेटे के बाद अब पिता की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 11, 2020 17:50 IST

श्रीनगर में चार दिनों में एक ही परिवार के दो सदस्यों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। कुछ दिन पहले श्रीनगर के आलमगीर क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभाग में सोमवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले दर्ज हुए। महिला व उसके दोनों बच्चों के टेस्ट गत रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए।

जम्मू: चार दिन पहले कोरोना ने श्रीनगर में जिस बेटे को लील लिया था अब उसके बाप की भी कोरोना के कारण मौत हो गई है। परिवार में कुल चार सदस्य हैं और दो की कोराना के कारण मौत हो चुकी है। दूसरी ओर जम्मू में भी आज पांच नए कोरोना संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं।

श्रीनगर में चार दिनों में एक ही परिवार के दो सदस्यों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। कुछ दिन पहले श्रीनगर के आलमगीर क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर में सक्रमण से सबसे युवा व्यक्ति की मौत थी। आज सोमवार को इसी व्यक्ति के पिता की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई। हालांकि संक्रमित व्यक्ति कैंसर से भी पीड़ित था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से 9 कश्मीर घाटी से जबकि एक जम्मू संभाग का है।

हालांकि डाक्टर कहते हैं कि सोमवार को श्रीनगर के सीडी अस्पताल में जिस संक्रमित व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई, उसे पैनक्रियाज में कैंसर था। वह पहले श्रीनगर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती था, लेकिन उसमें संक्रमण की पुष्टित होने के बाद उसे 8 मई को सीडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां पर उसका कोरोना के साथ-साथ कैंसर का भी इलाज चल रहा था। जब इस वृद्ध व्यक्ति का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था तब उसका 32 वर्षीय बेटा, उसकी तिमारदारी में लगा हुआ था। मौत से दो दिन पहले उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण देखे गए। सीडी अस्पताल में दाखिल करने के बाद उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिस दिन सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसी शाम उसकी मौत हो गई।

इस बीच जम्मू संभाग में सोमवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले दर्ज हुए। इनमें तीन कठुआ जिले की बिलावर तहसील के और दो जम्मू जिले के हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ जिले की बिलावर तहसील के फिंतर इलाके में एक 28 वर्षीय महिला और उसका तीन वर्षीय बेटा व छह वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस लौटी थी।

उसे क्वारंटाइन में रखा गया था। महिला व उसके दोनों बच्चों के टेस्ट गत रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। आज सुबह उन्हें गांधी नगर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं जम्मू में भी सोमवार दोपहर को दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। दोनों अहमदाबाद से कुछ दिन पहले वापस लौटे थे। ये दोनों भी कोट भलवाल इलाके में क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए थे। दोनों संक्रमितों में से एक जम्मू के बठिंडी का रहने वाला है जबकि दूसरा खानपुर नगरोटा का है। दोनों को अब इलाज के लिए जम्मू के सीडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos