लाइव न्यूज़ :

जम्मू, कश्मीर के मुद्दे अलग-अलग हैं : अब्दुल्ल्ला ने परिसीमन आयोग के समक्ष पार्टी इकाई के प्रस्ताव पर कहा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 15:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जुलाई जम्मू में परिसीमन आयोग को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी की मांगों के अनुरूप होने को लेकर आलोचना के बीच, पार्टी के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के मुद्दे एक-दूसरे से अलग हैं।

अपनी मां बेगम अकबर जहां की 21वीं बरसी के मौके पर उनकी कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की जम्मू इकाई द्वारा पेश किए गए अलग मुद्दों से लोगों को चिंतित नहीं होना चाहिए।

जम्मू में आयोग को दिया गया पार्टी का प्रस्ताव निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए नये मानदंड तैयार करने में भाजपा की मांगों के अनुरूप होने को लेकर हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर नेकां अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, “जम्मू के मुद्दे अलग हैं जबकि कश्मीर की समस्याएं अलग हैं। आपको चिंता किस बात की है?”

अफगानिस्तान में स्थिति और कश्मीर पर इसका कोई प्रभाव पड़ सकता है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि उस देश में शांति आए।

अब्दुल्ला ने कहा, “अफगानिस्तान अलग देश है। ईश्वर वहां शांति बख्शे और वहां के लोगों के लिए जो सही हो, वह करे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मेरा अफगानिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं है।”

इससे पहले, अब्दुल्ला ने अपने बेटे एवं नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला तथा पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बेगम अकबर जहां - नेकां के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की पत्नी के मकबरे पर फूल चढ़ाए। नेकां नेताओं ने वहां विशेष प्रार्थनाएं भी कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू