लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में हादसे का शिकार हुआ भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर, जीवित बचे लोगों की तलाश जारी

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 14:57 IST

रक्षा अधिकारी के अनुसार खोज दल मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बलों के खोज दल हेलिकॉप्टर चालक दल के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया रक्षा अधिकारी के अनुसार खोज दल मौके पर पहुंच गए हैं

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में गुरेज सेक्टर के बर्फीले इलाके में शुक्रवार को भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीता हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर के बरौम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा अधिकारी के अनुसार खोज दल मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बलों के खोज दल हेलिकॉप्टर चालक दल के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं।"

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर चीता उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दूर-दराज के एक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा था। इसी वक्त ‘चीता’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण और किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को रवाना किया गया है और हवाई टोही दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहेलीकॉप्टरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह