लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने पुंछ में दो जिंदा पाक बम को किया निष्क्रिय, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2020 16:30 IST

जम्मू-कश्मीर के अवासीय इलाके में पाकिस्तान द्वारा निर्मित दो शक्तिशाली बम मिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने पहुंच कर दोनों बमों को डिफ्यूज कर दिया। दोनों बमों को निष्क्रिय करने के दौरान किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी सेना पुंछ से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार कर रहा है सीमा संघर्ष उल्लंघन।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की शांति को भंग करने के लिए पाकिस्तान समय-समय पर कुछ न कुछ करता रहता है। कभी सीमा पार से पाकिस्तानी सेना सीज फायर का उल्लंघन कर भारतीय गांवों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगते हैं, तो कभी पाकिस्तानी सेना कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी को भारत में घुसाने का प्रयास करता है। इसी तरह से एक बार फिर पाकिस्तान के मंसूबों पर भारतीय सेना के वीर जवानों ने पानी फेर दिया है। 

दरअसल, कश्मीर के अवासीय इलाके में पाकिस्तान के द्वारा निर्मित दो शक्तिशाली बम मिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बात की सूचना मिलते ही भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने करमा, पुंछ (जम्मू और कश्मीर) में नियंत्रण रेखा से सटे आवासीय गांव में पहुंचकर 2 जीवित पाक बमों को बेअसर कर दिया है।

इस घटना से दो दिन पहले 26 जुलाई (शनिवार) को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के मानकोट सेक्टर में आज शाम छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे थे। अधिकारियों ने बताया था कि भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

यह पांचवां ऐसा दिन था जब पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोलीबारी की थी।

इस घटना के बाद इस पूरे क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान पूरी तरह से एक्टिव हैं। सीमा से लगे इन गांवों के हर हिस्से पर सेना के जवान निगरानी कर रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?