लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में कश्मीर क्षेत्र में 34%, जम्मू में 59% मतदान

By भाषा | Updated: November 24, 2018 18:18 IST

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और 2,773 मतदान केंद्रों पर दोपहर दो बजे मतदान संपन्न हो गया। इनमें कश्मीर क्षेत्र के 918 और जम्मू के 1855 मतदान केंद्र शामिल हैं। 

Open in App

जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर तक कश्मीर क्षेत्र में 34 प्रतिशत, जबकि जम्मू में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। 

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और 2,773 मतदान केंद्रों पर दोपहर दो बजे मतदान संपन्न हो गया। इनमें कश्मीर क्षेत्र के 918 और जम्मू के 1855 मतदान केंद्र शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में सर्वाधिक 67 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मध्य कश्मीर के गंदेरबल में सबसे कम 9. 2 प्रतिशत मतदान हुआ। 

गौरतलब है कि राज्य में पंचायत चुनाव 17 नवंबर को शुरू हुआ था, यह नौ चरणों में हो रहा है। यह दलगत आधार पर नहीं हो रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में 358 सरपंच और 1,652 पंच की सीटों के लिए कुल 5,239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

उन्होंने बताया कि इस चरण में 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को निर्विरोध चुना गया। 

अधिकारियों ने बताया कि 727 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया, जिनमें कश्मीर खंड के 493 और जम्मू खंड के 234 केंद्र शामिल हैं।

प्रथम चरण में पूरे जम्मू-कश्मीर में 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें कश्मीर में 64.5 , जबकि जम्मू में 79.4 फीसदी मतदान हुआ था।

दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था, जिसमें समूचे राज्य में 71.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इनमें जम्मू से 80.4 फीसदी ,जबकि कश्मीर से 52.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे