लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: LoC पर हिमस्खलन बना जी का जंजाल, 4 साल में 150 से अधिक लोगों की जा चुकी है जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 29, 2020 06:07 IST

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 से लेकर 2020 के पहले दो महीनों तक जम्मू कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में 39 बड़े हिमस्खलन हुए हैं।

Open in App

कश्मीर में एलओसी के इलाकों में हिमस्खलन से होने वाली मौतों से फिलहाल मुक्ति नहीं मिल पाई है। कल भी एक सैनिक हिमस्खलन में दब कर शहीद हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार सालों में डेढ़ सौ से अधिक की जान हिमस्खलन में जा चुकी है। इनमें नागरिक और सैनिक दोनों का आंकड़ा शामिल है।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 से लेकर 2020 के पहले दो महीनों तक जम्मू कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में 39 बड़े हिमस्खलन हुए हैं। वर्ष 2017 में 8 बड़े हिमस्खलन हुए थे। इनमें 44 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा 61 लोगों को अपनी जान 2019 में हुए हिमस्खलनों में गंवानी पड़ी है। 2019 में ही सबसे ज्यादा 18 बड़े हिमस्खलन हुए हैं। वर्ष 2018 में चार हिमस्खलनों में 18 मौतें हुई हैं। इससे इस साल भी मुक्ति नहीं मिल पाई है।

पाकिस्तान से सटी एलओसी पर दुर्गम स्थानों पर हिमस्खलन के कारण होने वाली सैनिकों की मौतों का सिलसिला कोई पुराना नहीं है बल्कि करगिल युद्ध के बाद सेना को ऐसी परिस्थितियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। करगिल युद्ध से पहले कभी कभार होने वाली इक्का दुक्का घटनाओं को कुदरत के कहर के रूप में ले लिया जाता रहा था पर अब करगिल युद्ध के बाद लगातार होने वाली ऐसी घटनाएं सेना के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं।

अधिकांश हिमस्खलन नवंबर से अप्रैल के बीच ही होते हैं। सर्दियों में तापमान गिरने के साथ ही उच्चपर्वतीय इलाकों में हिमपात होता है। बर्फ जब गिरती है तो बहुत ही नर्म और मुलायम होती है। हिमपात के दौरान पहाड़ों पर बर्फ की एक चादर बिछ जाती है जो बर्फ की मात्रा के आधार पर मोटी या पतली होती है। हिमपात के साथ ही यह बर्फ एक चट्टान की तरह सख्त हो जाती है। इस बीच अचानक धूप निकलने या हवा में नमी कम होने के साथ इस बर्फ पर एक और कड़ी परत जम जाती है। इस कड़ी परत पर जब दोबारा हिमपात होता है तो बर्फ टिक नहीं पाती। यह बर्फ भीतर होती है। यह नीचे खिसकने लगती है और अपने साथ पहले से ही पहाड़ पर जमी बर्फ को भी नीचे घसीटती है। इससे हिमस्खलन होता है। बर्फीले तूफान की स्थिति भी बन जाती है। ढलहान जितनी तीखी होगी, हिमस्खलन भी उतना ही तेज व घातक होगा। सामान्य तौर पर इसकी गति 300-350 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। हिमस्खलन जिस जगह जाकर थमता है, वहां बर्फ की एक मोटी परत बना देता है। इसमें दबे इंसान को अगर जल्द नहीं निकाला जाए तो उसका जिंदा बचना मुश्किल है।

अधिकतर मौतें एलओसी की उन दुर्गम चौकिओं पर घटी थीं जहां सर्दियों के महीनों में सिर्फ हेलिकाप्टर ही एक जरीया होता है पहुंचने के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भयानक बर्फबारी के कारण चारों ओर सिर्फ बर्फ के पहाड़ ही नजर आते हैं और पूरी की पूरी सीमा चौकियां बर्फ के नीचे दब जाती हैं।

हालांकि ऐसी सीमा चौकिओं की गिनती अधिक नहीं हैं पर सेना ऐसी चौकिओं को करगिल युद्ध के बाद से खाली करने का जोखिम नहीं उठा रही है। दरअसल करगिल युद्ध से पहले दोनों सेनाओं के बीच मौखिक समझौतों के तहत एलओसी की ऐसी दुर्गम सीमा चौकिओं तथा बंकरों को सर्दी की आहट से पहले खाली करके फिर अप्रैल के अंत में बर्फ के पिघलने पर कब्जा जमा लिया जाता था। ऐसी कार्रवाई दोनों सेनाएं अपने अपने इलाकों में करती थीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया