लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में 3 मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, मेजर समेत 7 सैन्यकर्मी घायल

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 22, 2019 19:16 IST

बारामुला, सोपोर और बांडीपोर में शुक्रवार को हुई तीन अलग अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकी मारे गए और एक मेजर समेत सात सैन्यकर्मी भी जख्मी हुए।। हाजिन में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकियों ने 12 वर्षीय किशोर को बंधक बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तीन आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है।हिंसक झढ़पों में एक पुलिस डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक व दो पत्थरबाज भी जख्मी हुए हैं।

जम्मू- कश्मीर में कल से तीन जगहों पर आतंकियों  के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 24 घंटों में सेना ने घाटी में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों में जैश का एक टॉप कमांडर भी शामिल है।

बारामुला, सोपोर और बांडीपोर में शुक्रवार को हुई तीन अलग अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकी मारे गए और एक मेजर समेत सात सैन्यकर्मी भी जख्मी हुए।। हाजिन में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकियों ने 12 वर्षीय किशोर को बंधक बनाया।

वहीं सोपोर में आतंकियों की घेराबंदी में जुटे सुरक्षाबलों पर भी ग्रेनेड से हमला हुआ,जिसमें एक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए। तीनों ही मुठभेड़ों के दौरान आतंकी समर्थक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झढ़पें भी हुई जिनमें एक डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक व आठ पत्थरबाज जख्मी हुए हैं।

हालात को भांपते हुए प्रशासन ने बारामुला, सोपोर व बांडीपोर में एहतियातन मोबाइ्रल इंटरनेट सेवाओं को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। सोपोर और बांडीपोर में संबधित प्रशासन ने शुक्रवार को सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रखने का फैसला किया है।

बारामुला से मिली सूचनाओं के मुताबिक, कंडी कलांतरा में गत शाम को शुरु किया गया आतंकरोधी अभियान आज भी जारी रहा। गत शाम एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान अातंकी अपना ठिकाना छोड़ बच निकले थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी काे जारी रखा था। आज सुबह दस बजे के करीब जवानों ने आतंकियों को घेरते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।

इसके बाद वहां एक भीषण मुठभेड़ शुरु हो गई जो देर शाम गए तक जारी रही। इसमें दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में एक सोपोर का रहने वाला आमिर कब्बू बताया जाता है जबकि दूसरा कोई विदेशी आतंकी हो सकता है। लेकिन इस दौरान एक मेजर समेत सात सैन्यकर्मी भी जख्मी हो गए। घायल सैन्यकर्मियों में से मेजर व एक पैरा कमांडो की हालत चिंताजनक है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तीन आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। लेकिन एसएसपी बारामुला अब्दुल क्यूम ने दो ही आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि दो ही शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे आतंकी की तलाश जारी है।

इस बीच, कलांतरा में मुठभेड़ शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में आतंकी समर्थक तत्व भी मुठभेड़ पर जमा हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों को आतंकियों पर जवाबी फायर से रोकते हुए उन पर पथराव शुरु कर दिया। इस पर पुलिस को भी उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और देखते ही देखते हिसंक झढ़पों का दौर शुरु हो गया। हिंसक झढ़पों में एक पुलिस डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक व दो पत्थरबाज भी जख्मी हुए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा