लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अब हिज्बुल मुजाहिदीन के माड्यूल का भंडा फूटा, तीन ओवरग्राउंड वर्करों को किया तीन गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 13, 2020 17:22 IST

जम्मू-कश्मीरः हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे गिरफ्तार युवकों की पहचान आदिल अहमद डार, आकिब फैयाज मकरूऔर एजाज अहमद सोफी के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिला अंतनाग से हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे तीन ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान इन तीनों युवकों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिला अंतनाग से हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे तीन ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान इन तीनों युवकों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। ये तीनों युवक पिछले कई महीनों से जिले में हिज्ब के लिए काम कर रहे थे। इनका काम आतंकियों तक मदद पहुंचाना और क्षेत्र के युवाओं को आतंकवाद की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित करना था।

पुलिस का कहना है कि तीनों ओवरग्राउंड वर्करों से पूछताछ की जा रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस पूछताछ में कश्मीर में हिज्ब के लिए उनकी तरह ही ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम कर रहे युवाओं का पता लग पाएगा। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान आदिल अहमद डार, आकिब फैयाज मकरूऔर एजाज अहमद सोफी के तौर पर हुई है।

प्राथमिक पूछताछ में इन तीनों ने यह बात स्वीकारी है कि वे हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते थे। वे संगठन के आतंकवादियों के लिए रहने की व्यवस्था करते थे और उनका जरूरी संदेश उनके बताई जगहों तक भी पहुंचाते थे। 

यही नहीं वे जिले के युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करते थे। पुलिस ने दावा किया है कि यह तीनों हिज्ब के सक्रिय वर्कर हैं और इनसे और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी