लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की नन्ही परी की पीएम मोदी से शिकायत रंग लाई, लाखों बच्चों को राहत, जानें पूरा मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 2, 2021 14:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छह साल की एक बच्ची द्वारा वीडियो के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान भारी भरकम होमवर्क दिए जाने की शिकायत किए जाने के बाद न सिर्फ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची ने प्रधानमंत्री से स्कूली बच्चों पर होमवर्क का भार कम करने की अपील की थी।वीडियो ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का भी ध्यान आकृष्ट किया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए नीति में बदलाव के आदेश भी दिए हैं।

जम्मूः कश्मीर की नन्ही परी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत आखिर रंग लाई है। शिकायत के 24 घंटों के भीतर यह निर्देश पारित कर दिए गए हैं कि बच्चों को आनलाइन पढ़ाई में परमानंद मिलना चाहिए और यह थकान भरी व उबाऊ नहीं होनी चाहिए।

अंततः कश्मीर की छह साल की बच्ची मैरू इरफान ने जम्मू कश्मीर में सरकार को आनलाइन शिक्षा के नियम बनाने को मजबूर कर दिया। आनलाइन शिक्षा में परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वायरल हुए छह साल की बच्ची के वीडियो ने सिर्फ छोटे बच्चों की बचपन को ही बढ़ाया नहीं है बल्कि लाखों बड़े बच्चों को भी राहत दी है।

दरअसल आनलाइन शिक्षा के कारण खेलने का समय न मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वीडियो के जरिए अपनी बात रखने वाली श्रीनगर की छह वर्षीय बच्ची मैरू इरफान ने 24 घंटों के भीतर ही सरकार को आनलाइन शिक्षा के नियम बनाने के लिए मजबूर कर दिया। मैरू के घर में मीडिया कर्मी पहुंचे तो उसने शरमाते हुए कहा कि खेलने का टाइम होना चाहिए।

उसने कहा कि कैमरा आन कर लिया और वीडियो बना लिया। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पढ़ो तो खेलने का समय नहीं मिलता। वायरल वीडियो के बाद सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। प्री प्राइमरी के बच्चों की कक्षा दिनभर में 30 मिनट से ज्यादा नहीं होगी। पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 30 से 45 मिनट के अधिकतम दो सत्रों में होंगी।

इसी तरह से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के अधिकतम चार सत्र ही होंगे। हर सत्र की अवधि 30 से 45 मिनट के बीच होगी। वायरल वीडियो का उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतः संज्ञान लिया था। शिक्षा विभाग ने देर रात गाइडलाइन जारी की, जिसे एलजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा- निर्देश में वर्चुअल क्लास में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

वर्चुअल क्लास के दौरान आनंदमयी शिक्षा के साथ दैनिक जीवन के अनुभव के बारे में बताने पर जोर रहेगा। बच्चों को कहानी लिखना और सुनाना, ड्राइंग, नए शब्दों को सीखना, तस्वीरें पहचानने, पढ़ने जैसे रोचक होमवर्क देने को कहा गया है। इसके साथ छोटे बच्चों और अभिभावकों के साथ आनलाइन बैठक कर उन्हें तनाव मुक्त जीवन शैली के प्रति जागरूक करने जैसे गतिविधियां आयोजित करने को कहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल