लाइव न्यूज़ :

स्‍कूल के भीतर फटा ग्रेनेड, सफाईकर्मी जख्‍मी, दो आतंकी हथगोलों के साथ धरे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 20, 2021 17:19 IST

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में स्थित एक स्कूल में शनिवार को हुए बम धमाके में सफाई कर्मचारी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सफाईकर्मी रियाज अहमद अहंगर रोजाना की तरह सुबह स्कूल पहुंचकर परिसर की सफाई कर रहा था।सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकी मददगारों को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है।

जम्मूः कश्‍मीर में एक स्‍कूल के भीतर ग्रेनेड फूटने से स्‍कूली बच्‍चे तो बाल बाल बच गए लेकिन एक सफाईकर्मी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।

दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को पकड़ा है जिनसे हथगोले बरामद किए गए हैं। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में स्थित एक स्कूल में शनिवार को हुए बम धमाके में सफाई कर्मचारी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह घटी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंदवाड़ा के एक निजी स्कूल हिलविल में जब सफाई कर्मचारी काम कर रहा था, तो उसी दौरान यह ग्रेनेड फटा। सफाईकर्मी रियाज अहमद अहंगर रोजाना की तरह सुबह स्कूल पहुंचकर परिसर की सफाई कर रहा था।

इसी दौरान वहां कचरे में एक पड़ा एक लावारिस बम फट गया। इस धमाके में रियाज गंभीर रुप से घायल हो गया। बम धमाके की आवाज सुन स्कूल में मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकी मददगारों को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है।

इन्हें जिले में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनकी पहचान आबिद रजा और शब्बीर अहमद (गोजर) के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों को सूचना मिलने के बाद 14आरआर और सीआरपीएफ के साथ बांदीपोरा पुलिस ने पापाचन बांदीपोरा पुल के पास एक संयुक्त नाका लगाया।

इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों को पकड़ लिया गया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल