लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्‍मीर: सोपोर में CRPF कैंप पर ग्रेनेड हमला, SHO समेत दो घायल, आतंकियों से मुठभेड़ जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 21, 2019 16:49 IST

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों दो आंतकियों को घेरा हुआ है। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है।

Open in App

होली के मौके पर भी पाक समर्थित आंतकियों ने अपनी नापाक हरकतें नहीं छोड़ी हैं। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया है। जिसमें दो जवानों के घायल होने की खबर है। सेना ने आंतकियों की धड़पकड़ के लिए इस इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है।

जानकारी के मुताबिक आंतकियों ने उत्तर कश्मीर के सोपोर में एसबीआई बैंक के पास मुख्य चौक पर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों के ग्रेनेड से हमला किया है। जिसमें दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायलों में एसएचओ भी शामिल है। इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है और आंतकियों को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने मेन चौक पर सीआरपीएफ कैंप की तरफ से एक यूबीजीएल फायर किया।

उधर जम्मू कश्मीर के शोपियां में भी दो आंतकियों के घिरे होने की खबर के बाद सेना इन वारपोर इलाके में घेराबंदी की है। इस कार्रवाई में सेना की 22 राष्ट्रीय रायफल, जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ सीआरपीएफ भी शामिल है। उधर सुरक्षाबलों के आदेश पर इस इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। राज्य के शोपियां में सेना का सर्च आपरेशन चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों दो आंतकियों को घेरा हुआ है। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। गौरतलब है कि बुधवार को ही सुरक्षाबलों को शोपियां और बारामुला में आंतकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी और इसके बाद सुरक्षा बलों ने इस इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया था।

आंतकियों ने भागने के लिए सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी और फिर उसके बाद सुरक्षा बलों  ने आंतकियों पर फायरिंग की। हालांकि इसके बाद आंतकी इलाके से भागने में कामयाब रहे।  लेकिन आज जब सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजदूगी की खबर मिली तो उन्होंने इस इलाके को चारों तरफ से घेरा लिया। सेना के इस सर्च ऑपरेशन में 29 आर. आर और बारामुला पुलिस शामिल है। आतंकी बारामुला कंडी के कलंतरा इलाके में छुपे हुए हैं। जिसे लेकर कल से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट थीं। विदित है कि सुरक्षा बलों द्वारा उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में चलाए गए सर्च आपरेशन के बाद आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था और इस ठिकाने से सेना को एक एके 47 राइफल, जूते  व कुछ अन्य सामान्य भी बरामद हुआ है।

स्थानीय पुलिस के अफसर के मुताबिक इस आपरेशन टीम ने एक सूचना के आधार पर बुधवार की शाम बारामुला के कंडी क्षेत्र के कलांतरा में तलाशी अभियान शुरू किया। राज्य में पुलवामा हमले के सेना द्वारा इस इलाके में आतंकियों के सफाए का आपरेशन चल रहा है। अभी तक सेना से दो दर्जन के करीब आंतकियों को मार गिराया है। राज्य के आंतक प्रभावित इलाकों में सेना स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च आपरेशन चला रही है। जिसके बाद ज्यादातर आंतकी मारे गए हैं। हाल ही में सेना ने भी दावा किया था कि राज्य में ज्यादातर आंतकी गुट खत्म हो गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया