लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में ग्रेनेड हमला, यूपी के दो मजदूरों की मौत, लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 08:40 IST

कश्मीर जोन के ADGP विजय कुमार ने बताया प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी जिसने शोपियां के हरमन में ग्रेनेड फेंका था, उसको शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां के हरमेन में ग्रेनेड फेंक भाग गए जिसमें दो की मौत हो गई।मरने वाले मजदूर उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले थे।इस बीच पुलिस ने दावा किया है कि ग्रेनेड फेंकनेवाले आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है

जम्मू-कश्मीरः कश्मीरी पंडित कृष्ण पूरन भट की हत्या के बाद आतंकवादियों द्वारा शोपियां के हरमेन में ग्रेनेड फेंकने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां के हरमेन में ग्रेनेड फेंक, जिसमें उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी 2 मजदूर मोनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी है।

इस बीच पुलिस ने दावा किया है कि ग्रेनेड फेंकनेवाले आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कश्मीर जोन के ADGP विजय कुमार ने बताया प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी जिसने शोपियां के हरमन में ग्रेनेड फेंका था, उसको शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, ‘‘हाइब्रिड’’ आतंकवादी वे लोग होते हैं, जो इस तरह के आत्मघाती हमले करने के बाद अक्सर सामान्य जीवन में वापस लौट जाते हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आतंकवादियों ने शोपियां के हरमन इलाके में एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर, विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लश्कर का एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी, जिसने ग्रेनेड फेंका था उसे तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हरमन के इमरान बशीर गनी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मामले के संबंध में आगे की जांच और तलाशी जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया