लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः बारामुला में ग्रेनेड हमला,पांच जख्मी, कुलगाम में मुठभेड़, उरी में घुसपैठ का प्रयास नाकाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 17, 2021 17:36 IST

कश्मीर में बारामुला के पलहालन चौक में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में केरिपुब के दो जवान व तीन नागरिक घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देउरी सेक्टर में सतर्क जवानों ने एक बार फिर आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल बना दिया।उरी में एलओसी से सटे धुलाजा पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलओसी से सटे धुलांजा पोस्ट के पास ही रेवांड नाला पड़ता है।

जम्मूः एलओसी से सटे बारामुला जिले में आतंकियों ने आज एक ग्रेनेड हमला करके पांच लोगों को जख्मी कर दिया। इसी जिले के उरी सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की जिसे नाकाम बना दिया गया। जबकि कुलगाम में आतंकियों से एक मुठभेड़ भी आरंभ हो चुकी है।

बारामुला में ग्रनेड हमला:

बारामुला के पलहालन चौक में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में केरिपुब के दो जवान व तीन नागरिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया परंतु अभी तक किसी भी हमलावर के मिलने की सूचना नहीं है।

ग्रेनेड हमले के घायलों में केरिपुब का एएसआई नीतेश कुमार पुत्र निवासी हिमाचल प्रदेश, हेड कांस्टेबल अशील दास निवासी उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं घायल नागरिकों की पहचान लतीफ अहमद मीर और जुनैद हसन लोन के रूप में हुई है। एक नागरिक की पहचान नहीं हो पाई थी।

उरी में घुसपैठ:

दूसरी ओर उरी सेक्टर में सतर्क जवानों ने एक बार फिर आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल बना दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गुटों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से उरी में एलओसी से सटे धुलाजा पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था। फिलहाल इलाके में सर्च आप्रेशन अभी भी चल रहा है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह प्रयास देर रात को किया गया। भारतीय जवानों ने एलओसी पर हलचल देखी और घुसपैठियों को चेतावनी भी दी परंतु जब उन्होंने एलओसी के नजदीक आना जारी रखा तो जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलओसी से सटे धुलांजा पोस्ट के पास ही रेवांड नाला पड़ता है।

ये आतंकी इसी रास्ते से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि नाले में उगी झाड़ियों में छिपते हुए ये आतंकवादी जिनकी संख्या तीन से चार के करीब बताई जा रही है, भारतीय क्षेत्र के नजदीक आते जा रहे थे। सीमा के इस पार चौकी में सीमा पर नजर रखे भारतीय जवान ने हलचल देखी और चेतावनी दी।

परंतु जब उसने कुछ लोगों को लगातार भारतीय सीमा के नजदीक आते देखा तो उसने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी शुरू होते ही घुसपैठिए वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। सुबह होते ही भारतीय जवानों ने रेवांड नाला व उसके आसपास के इलाकों में सर्च आप्रेशन चलाया। आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास की पुष्टि भी हुई है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर एलओसी से सटे इलाकों में लोगों को सचेत कर दिया गया है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर पुलिस या फिर सेना को सूचित करने को कहा गया है।

कुलगाम में मुठभेड़:

इस बीच कुलगाम जिला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। मुठभेड़ कुलगाम के पूम्बी इलाके में जारी है। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों के सहयोग से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान एक जगह में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना किया और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे