लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा, जम्मू कश्मीर सरकार ने की 15 दिन पहले यात्रा समाप्त करने की घोषणा

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 2, 2019 16:52 IST

जानकारी के मुताबिक, कश्मीर में इस समय तकरीबन 40 से 50 हजार अमरनाथ श्रद्धालु और पर्यटक हैं जिनमें इस निर्देश के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा होने के साथ ही दहशत भी फैल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फरमान के कारण वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में भी अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।निर्देश में सभी अमरनाथ श्रद्धालुओं और कश्मीर आने वाले पर्यटकों से जल्द से जल्द कश्मीर को छोड़ कर जाने के लिए कहा गया है।

अमरनाथ श्रद्धालुओं और कश्मीर आने वाले पर्यटकों को तत्काल कश्मीर खाली करने का सरकारी फरमान सुनाया गया है। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा 15 दिन पहले ही समाप्त कर दी गई है। इस फरमान के कारण वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में भी अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

राज्य गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा द्वारा जारी एक निर्देश में सभी अमरनाथ श्रद्धालुओं और कश्मीर आने वाले पर्यटकों से जल्द से जल्द कश्मीर को छोड़ कर जाने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

काबरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियों की पुख्ता सूचनाओं के मुताबिक, आतंकी अमरनाथ श्रद्धालुओं तथा कश्मीर आने पर्यटकों को निशाना बना सकते हैं इसलिए उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे जितनी जल्द हो सके कश्मीर की अपनी यात्रा को समाप्त कर अपने घरों को लौट जाएं।

जानकारी के मुताबिक, कश्मीर में इस समय तकरीबन 40 से 50 हजार अमरनाथ श्रद्धालु और पर्यटक हैं जिनमें इस निर्देश के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा होने के साथ ही दहशत भी फैल गई है। वे किसी तरह से अपने घरों को लौटना चाहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से यात्रा को स्थगित रखने और कुछेक लंगरों को बंद कर दिए जाने के पीछे का कारण भी यही आतंकी खतरा रहा है। और अब इस सरकारी फरमान के बाद अमरनाथ यात्रा को समाप्त माना जा रहा है। वैसे इसकी समाप्ति 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन होनी थी।

ताजा सरकारी फरमान के कारण न सिर्फ अमरनाथ श्रद्धालुओं और कश्मीर आए पर्यटकों में दहशत तथा अफरातफरी है बल्कि अफरातफरी तथा असमंजस का माहौल वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में भी है। हालांकि उनके प्रति कोई ऐसा सरकारी फरमान तो नहीं आया लेकिन उनमें से कईयों को वापस लौटने की मारामारी में उलझते हुए देखा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया