लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः बांदीपुरा में सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मियों को सफलता, मुठभेड़ में ढेर किए दो आतंकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2019 09:16 IST

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सोमवार को एकबार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबांदीपुरा मुठभेड़ में सोमवार को भी दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे पहले रविवार को भी बांदीपुरा में मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक आतंकी मारा गया था।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सोमवार को एकबार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था।

रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर लावदारा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बल लावदारा गांव में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रहे थे। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में चलाई गई गोली में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान एवं उसके संगठन की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं