लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा और कुलगाम में चार आतंकी मारे गए, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2022 18:56 IST

पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच रविवार दोपहर को मुठभेड़ शुरू हुई। अभी तक जारी इस मुठभेड़ में दो आतंकी के मारे जाने की सूचना है जबकि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं जो छिपकर गोलीबारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइलाकों में 4 से 6 अन्य आतंकियों के छुपे होने की आशंका अभी भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी है मुठभेड़

जम्मू: कश्मीर के कुलगाम और कुनवाड़ा इलाकों में दो मुठभेड़ों में चार आतंकी मारे गए हैं। समाचार मिलने तक दोनों ही जगह आतंकियों से मुठभेड़ें जारी थीं। दोनों इलाकों में 4 से 6 अन्य आतंकियों के छुपे होने की शंका थी।

पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच रविवार दोपहर को मुठभेड़ शुरू हुई। अभी तक जारी इस मुठभेड़ में दो आतंकी के मारे जाने की सूचना है जबकि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं जो छिपकर गोलीबारी कर रहे हैं।

कुपवाड़ा के लोलाब में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के कुछ देर बाद कुलगाम के डीएचपोरा में भी पुलिस व सेना की आतंकियों के एक अन्य दल के साथ मुठभेड़ में समाचार लिखे जाने तक कुलगाम में भी दो आतंकी मारे गए थे।

कश्मीर पुलिस की ओर से ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकी शौकत अहमद शेख की निशानदेही पर लोलाब क्षेत्र में आतंकियों के एक छिपने के ठिकाने में दबिश दी थी। कुपवाड़ा पुलिस ने इस अभियान को सेना की 28 आरआर के साथ मिलकर चलाया और जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के पास पहुंचे तो वहां छिपे दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

वहीं सुरक्षाबलों के जबाव हमले में दो आतंकी ढेर हो गए हैं।। इस गोलीबारी में गिरफ्तार आतंकी शौकत अहमद शेख के भी फंसे होने की सूचना है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी आतंकियों के मारे जाने व दो से तीन के घेरे में फंसे होने की पुष्टि की है।

कुलगाम में मारे गए आतंकियों की पहचान हेरिस शरीफ निवासी श्रीनगर और जाकिर पाडर निवासी कुलगाम के रूप में हुई। हेरिस लश्कर-ए-तैयबा का सी कैटेगिरी जबकि पाडर जैश ए मोहम्मद का सी कैटेगिरी का आतंकी था। इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं, इस बारे अभी तक सुरक्षाबलों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया