लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: युवा कांग्रेस के चार नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:39 IST

कांग्रेस ने इस्तीफे को ज्यादा तवज्जों नहीं दिया और कहा कि सदस्यों के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद उन्हें हाल ही में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

Open in App

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष पंकज बसोटरा सहित युवा कांग्रेस के चार नेताओं ने यहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रविवार को इस्तीफा दे दिया। नेताओं का आरोप है कि राज्य नेतृत्व जम्मू क्षेत्र की आकांक्षाओं को कम महत्व दे रहा है और कश्मीर को ज्यादा महत्व दे रहा है।

वहीं कांग्रेस ने इस्तीफे को ज्यादा तवज्जों नहीं दिया और कहा कि सदस्यों के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद उन्हें हाल ही में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। बसोटरा के साथ राज्य महासचिव साहिल शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक चेतन वांछू और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अपना इस्तीफा दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर उन्हें घुटन महसूस हो रही थी और इस कारण वे अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देन के लिए मजबूर हुए। बसोटरा ने आरोप लगाया,‘‘ कांग्रेस कश्मीर में अपने युवा कैडर को मजबूत करने में लगी हुई है वहीं जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके वह जम्मू क्षेत्र के साथ नाइंसाफी कर रही है।’’

उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर पर तानाशाह की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते और पार्टी को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं। बसोटरा ने कहा,‘‘हमने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी जिससे हम यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुए।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह