लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: कश्‍मीर में दो मुठभेड़ों में पांच आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 6, 2024 20:45 IST

चिन्नीगाम में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में मोदरगाम और चिन्नीगाम गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ जारीचिन्नीगाम में सुरक्षाबलों द्वारा पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना हैवहीं मोदरगाम में आज हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद

जम्‍मू: कश्मीर के कुलगाम में मोदरगाम और चिन्नीगाम गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। इसके चलते सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चिन्नीगाम में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

वहीं मोदरगाम में आज हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी बलिदान हो गया है।  इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का डीविजन कमांडर फारूक नल्ली भी शामिल बताया जा रहा है। कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 

इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं, इसके करीब दो घंटे बाद कुलगाम जिले के ही फ्रिसल चिन्निगम क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हुई, जहां पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। कुलगाम में शनिवार (6 जुलाई) सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शाम होते-होते अब कुलगाम के ही फ्रिसल गांव के चिंगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। सामने आया कि सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल जब चिंगम इलाके में पहुंचे थे तब आतंकियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू की थी। अब दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

वहीं, कुलगाम के मुदरघम में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल सेना का जवान शहीद हुआ है। यहां भी सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन जारी है। 2-3 आतंकियों के छिपे होने की बात कही गई है।

बीते एक महीने (जून से 6 जुलाई तक) में सुरक्षाबल 6 आतंकियों का खात्मा कर चुके हैं। इनमें डोडा में 11-12 जून लगातार दो दिन दो हमले करने वाले आतंकी और उरी में घुसपैठ करने वाले आतंकियों का एनकाउंटर शामिल है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया