लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी मुस्लिमों को लेकर अभद्र टिप्पणी पर भाजपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने भेजा नोटिस

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2021 11:32 IST

जम्मू-कश्मीर के सीनियर भाजपा नेता विक्रम रंधावा पर मुस्लिमों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। एक वकील की शिकायत पर ये एफआईआर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के खिलाफ एफआईआर।भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कुछ लोगों द्वारा जश्न मनाए जाने को लेकर रंधावा ने की थी टिप्पणी।जम्मू-कश्मीर भाजपा ने भी रंधावा को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के खिलाफ कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। वकील मुजफ्फर अली शाह की लिखित शिकायत के आधार पर बहू फोर्ट पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया।

विक्रम रंधावा द्वारा मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप पर अपमानजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोपों के अनुसार विक्रम रंधावा ने टी 20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की जीत के बाद कश्मीर के कई हिस्सों में मनाए गए जश्न को लेकर टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की।

ये मामला आईपीसी की धारा 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा) और 505 (किसी भी वर्ग या समुदाय के लोगों को किसी अन्य के खिलाफ कोई अपराध करने के लिए उकसाने का इरादा) के तहत दर्ज किया गया है।

भाजपा ने विक्रम रंधावा को दिया कारण बताओ नोटिस

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने भी रंधावा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी प्रमुख रविंदर रैना के अनुसार रंधावा की टिप्पणी पार्टी के मूल सिद्धांतों के खिलाफ थी जो सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास करती है।

रैना ने कहा, 'वीडियो पार्टी के संज्ञान में आया है और अनुशासन समिति ने उन्हें तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया क्योंकि ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'

सुनील सेठी की अध्यक्षता वाली भाजपा की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस में रंधवा से 48 घंटे के भीतर अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

नोटिस में कहा गया है, 'सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप एक खास समुदाय के खिलाफ बिल्कुल लापरवाह और नफरत फैलाने वाली टिप्पणी करते दिख रहे हैं। यह पार्टी को अस्वीकार्य है और इससे पार्टी की बदनामी हुई है और शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।' रंधावा से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को भी कहा गया है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPभारत vs पाकिस्तानटी20
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया