लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद तीसरी मुठभेड़, शोपियां में दो आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 27, 2019 09:33 IST

कश्मीर के मुख्य शहर शोपियां के बोनाबाजार इलाके में आतंकवादी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के मुख्य शहर शोपियां के बोनाबाजार इलाके में आतंकवादी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां के बोना बाजार इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

जम्मू, 27 जुलाईः कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से होने वाली तीसरी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के मुख्य शहर शोपियां के बोनाबाजार इलाके में आतंकवादी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 

जानकारी के मुताबिक, शोपियां के एक अवासीय घर में आतंकी के छिपे होने कि जानकारी मिली है, जिन्हें सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दो आतंकियों के मारे जाने की सूचनाा मिली है। 

मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के बोना बाजार इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल ने पूरे इलाके को घेर लिया। 

आतंकी एक घर में छिपे हुए थे, जिन्होंने सुरक्षा बल को आता देख उस पर फायरिंग कर दी जिसका सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं