लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी सहित मारे गए 6 आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: December 30, 2021 08:53 IST

जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों में बुधवार शाम मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस ने अब बताया है कि 6 आतंकी इस कार्रवाई में मारे गाए हैं। इसमें दो पाकिस्तानी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में दो अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए 6 आतंकी।पुलिस के मुताबिक मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे, इसमें दो पाकिस्तान से थे।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों में 6 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस की ओर से गुरुवार सुबह यह जानकारी दी गई है। मारे गए आतंकियों में दो पाकिस्तान के रहने वाले भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

कश्मीर जोन पुलिस की ओर से इस संबंध में आईजीपी विजय कुमार के बयान को ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया, 'आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में से 4 की पहचान अब तक दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।'

दरअसल, दोनों मुठभेड़ बुधवार शाम तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के नौगाम और कुलगाम जिले के मिरहामा गांव में आतंकरोधी अभियान शुरू किया। पहली मुठभेड़ नौगाम अनंतनाग में शुरू हुई, जहां पुलिस के अनुसार गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी मारे गए।

अनंतनाग मुठभेड़ के कुछ देर बाद ही सुरक्षाबलों ने कुलगाम के मिरहमा में एक और ऑपरेशन शुरू किया जहां तीन आतंकी मारे गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें क्षेत्र में एक और आतंकवादी की मौजूदगी का संदेह है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कुलगाम मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर मिरहामा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। कुलगाम में मारे गए आतंकियों के पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गई हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया