लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी ढेर, जवान शहीद, अभियान अभी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 2, 2021 16:41 IST

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरक्षाबलों के हाथों 62 आतंकी मारे जा चुके हैं।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।

मरने वालों में आतंकियों का एक मददगार भी शामिल था। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 44-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) शामिल है।

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। अभी आप्रेशन जारी है। आईजी के बयान के कुछ ही देर बाद एक और आतंकी एवं आतंकियों के एक मददगार को मार गिराने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है।

पुलवामा में हो रही मुठभेड़ में सभी आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल उनकी संख्या इसलिए स्पष्ट नहीं हो पाई है क्योंकि सुरक्षाबलों का कहना है कि अभी उन्होंने सर्च आप्रेशन को जारी रखा हुआ है। इन मौतों के साथ ही इस साल सुरक्षाबलों के हाथों 66 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।

मुठभेड़ के बारे में पहले अधिकारियों ने बताया था कि देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने शुरू में एक आतंकी को मार गिराया था, जबकि  चार आतंकियों के साथ करीब 12 घंटों तक गोलीबारी चली थी। वहीं, एक जवान के भी शहीद होने की खबर है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। 

पुलवामा में स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी रात 11.30 बजे हांजन, राजपोरा में देखे गए। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब सवा बारह बजे आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग कर दी।

जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। तीन के करीब आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। आतंकियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल के जवान काशी शहीद को गए हैं। इससे पहले उन्हें गंभीर अवस्था में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?