लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, इंटरनेट सेवा बंद

By भारती द्विवेदी | Updated: September 25, 2018 08:29 IST

मुठभेड़ शुरू होने के बाद से सोपोर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिए गए हैं, ताकि आतंकियों को किसी भी तरह की मदद ना मिले।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सोमवार की शाम से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आंतकियों के खिलाफ सेना और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त ऑपरेशन चल रहा हैं। जवानों को सूचना मिली थी कि सोपोर में दो आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद से सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कार्रवाई शुरू की है। मुठभेड़ शुरू होने के बाद से सोपोर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिए गए हैं, ताकि आतंकियों को किसी भी तरह की मदद ना मिले। वहीं जम्मू-कश्मीर के बड़गाम के पकेरपोरा गांव में भी दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। जवानों ने वहां भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी।सुरक्षा बलों ने रविवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के त्राल के अरीबल इलाके में डार गनी गुंड गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल