लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सोपोर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, 3 और छिपे होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2019 14:45 IST

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही कड़े सुरक्षा के इंतजाम के साथ इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर के जिला बारामुला के सोपोर में सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। वहीं, 2 से 3 और आतंकवादियों की छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना और आतंकवादियों को के बीच मुठभेड़ जारी है। 

बता दें कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुए मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही कड़े सुरक्षा के इंतजाम के साथ इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

  

बता दें जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशिष्ट जानकारी के आधार पर सोपोर के वारपोरा इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद आतंकवादियों ने तलाश अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

4 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?