लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा और बारामुला में 4 आतंकी ढेर, सोपोर में भी सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2019 11:08 IST

होली के मौके पर लश्कर के आतंकी भारतीय सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामुला के नमालनर क्षेत्र में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने गुरुवार से चल रहे एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इन दोनों की पहचान भी हो गई है। इसमें एक आतंकी आमिर रसूल स्थानीय है जबकि दूसरा पाकिस्तान से आया था। दोनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। रसूल सोपोर जिले का रहने वाला था। दूसरी ओर सोपोर और बांदीपोरा में भी एनकाउंटर की खबरें हैं।

बांदीपोरा में लश्कर का आतंकी ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के मौके पर लश्कर के आतंकी भारतीय सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ। अभी तक यहां भी दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कुछ और आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं और इसलिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

वहीं, सोपोर में भी एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। आतंकियों ने गुरुवार को सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें दो जवानों घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक आंतकियों ने उत्तर कश्मीर के सोपोर में एसबीआई बैंक के पास मुख्य चौक पर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों के ग्रेनेड से हमला किया था जिसमें दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायलों में एसएचओ भी शामिल हैं।  इस घटना के बाद से ही सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है और सर्च आपरेशन जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं