लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, एक जवान भी शहीद

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 14:35 IST

जम्मू कश्मीर में गुरुवार देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जारी है। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाजिन राजपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़। सुरक्षाबलों को तीन आतंकवादी को मार गिराने में कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया है। 

जम्मू कश्मीर में गुरुवार देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हुई। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ हुई। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। 

खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया अभियान

सुरक्षाबलों को हाजिर राजपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाया था। देर रात ही सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरकर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। हालांकि आतंकवादियों ने सरेंडर के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों की ओर से कई घंटों तक गोलीबारी की गई।  

तीन आतंकवादी मारे गए

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान के शहीद होने की सूचना है। फिलहाल मुठभेड़ को लेकर अन्य जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

आतंकवादियों ने की थी गोलीबारी

इससे पहले गुरुवार की रात करीब 8ः50 पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के लाजीबल के निकट आतंकवादियों ने पुलिस की टीम पर गोलीबारी कर दी थी। इस दौरान आतंवादियों की गोली से एक जवान घायल हो गया था। जिसके बाद आतंकियों को तलाशने के लिए अभियान शुरू किया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो