लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: त्राल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराये हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2019 09:41 IST

इससे पहले रविवार को कुपवाड़ा में भी 56 घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिय़ा था।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सोमवार शाम से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मारे गये आतंकियों से दो एके-47 और दूसरे हथियार बरामद किये गये हैं। दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, 'त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच थोड़ी देर मुठभेड़ चली। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। आतंकवादियों के खात्मे के लिए अभियान शुरू कर दिया है।' 

इससे पहले रविवार को कुपवाड़ा में भी 56 घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिय़ा था। इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गये एवं एक नागरिक की भी जान चली गयी। यह मुठभेड़ पिछले हफ्ते शुक्रवार सुबह शुरू हुई थी।

पुलिस ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल से दोनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वे लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। इसमें एक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी आतंकवादी के रूप में हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल