लाइव न्यूज़ :

'हम सभी को मार डालो...' मृतक एसआई के परिवार ने आतंकवादियों को खुला खत लिखकर धिक्कारा

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 30, 2018 09:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 अक्तूबर: दक्षिण कश्मीर में रविवार को आतंकवादियों की गोलियों से वीरगति को प्राप्त हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक मीर इम्तियाज के परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा, तुम लोगों ने एक व्यक्ति को मार डाला जो कश्मीर से प्यार करता था... आओ और हम सभी का मार डालो।'' दिवंगत अधिकारी के फेसबुक पेज पर 'उपिनरीक्षक मीर इम्तियाज के हत्यारों को खुला खत' शीर्षक से अज्ञात लेखक ने लिखा कि उपनिरीक्षक को मारकर 'तुमलोगों ने एक बूढ़ी मां के प्यारे और एक बूढ़े बाप के आज्ञाकारी बेटे की हत्या की है।'

पोस्ट में लिखा गया है, तुमलोगों ने एक ऐसे भाई को मार डाला जो अपने भाई और बहन का एकमात्र सहारा था... तुमलोगों ने एक उस लड़की के हर सपने को मार डाला जो शादी करना चाहती थी।' इस पोस्ट में लिखा गया है, तुमलोगों ने उस व्यक्ति की हत्या की जिसके सूफी विचार थे, ऐसा व्यक्ति जो सूफीवाद को खूब पढ़ता था... जो काल मार्क्स और हर अलग विचारधारा को पढ़ता था... तुमलोगों ने उस व्यक्ति की हत्या की जो अपने मास्टर बैच में अव्वल आया... जो अपने एसआई बैच में टॉपरों में एक था सबसे अहम बात कि तुमलोगों ने एक ऐसे शख्स को मार डाला जो कश्मीर और उसके लोगों को बेहद प्यार करता था। जिसकी एक मात्र इच्छा खुशहाल कश्मीर को देखना था। 

लेखक ने कहा कि मीर अपने बूढे मां-बाप और मुश्किलों से घिरी बहन से मिलने आ रहे थे। उसमें उनकी भांजी का भी जिक्र है जो बार बार मामू को याद कर रही है। इस भावुक पत्र में लिखा है, लेकिन तुमलोगों ने जब उसे मारा तो हमलोगों को क्यों नहीं मारा... तुमलोगों ने उसके मां-बाप, बहन,भाई और उस महिला को क्यों नहीं मारा जिसके साथ वह अपनी बाकी जिंदगी बिताना चाहता था। कोई उन्हें कैसे सांत्वना दे सकता है। हम सभी उसके हत्यारों से पूछना चाहते हैं कि तुमलोगों ने हम सभी को क्यों नहीं मार डाला। आओ और हमें भी मार डालो....' रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वाहीबुग में आतंकवादियों ने 30 वर्षीय मीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं