लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः संपादक ने उठाया पत्रकारों पर प्रतिबंध का मुद्दा, सरकार बोली- बड़ी संख्या में प्रकाशित हो रहे अखबार!

By भाषा | Updated: September 5, 2019 11:39 IST

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि जम्मू कश्मीर में पाबंदियों में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर टाइम्स के कार्यकारी संपादक ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक महीने बाद भी पत्रकारों पर प्रतिबंधतुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि कश्मीर टाइम्स के संपादक ने अपना अखबार प्रकाशित नहीं किया।

कश्मीर टाइम्स के कार्यकारी संपादक ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक महीने बाद भी पत्रकारों को जम्मू कश्मीर में निर्बाध आवागमन की अनुमति नहीं है। कश्मीर टाइम्स के संपादक की याचिका पर केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि श्रीनगर से बड़ी संख्या में अखबार प्रकाशित हो रहे हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि कश्मीर टाइम्स के संपादक ने अपना अखबार प्रकाशित नहीं किया।

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि जम्मू कश्मीर में पाबंदियों में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जा रही है। उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर में कथित संचार अवरोध पर कश्मीर टाइम्स के संपादक तथा अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 16 सितंबर का दिन तय किया।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें श्रीनगर जाने और मां से मिलने की इजाजत दी। इसके अलावा सीताराम येचुरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए भी कोर्ट ने सीपीआई(एम) नेता तारीगामी को श्रीनगर से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स लाने का आदेश दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया