लाइव न्यूज़ :

J&K: शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद, बारूदी सुरंग से सैन्य वाहन उड़ाया

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 2, 2019 16:24 IST

जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों से चल रही एक मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य जख्मी हो गए। शोपियां जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हुए हैं।  

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों से चल रही एक मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य जख्मी हो गए। जबकि शोपिशं में ही आतंकियों ने सेना के एक वाहन को बारूदी सरुंग से उड़ा दिया। इस कारण कुछ जवान जख्मी हुए हैं। शोपियां जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हुए हैं।  वहीं मौके पर दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। 

सैन्य सूत्रों की माने तो इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं और लगातार दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। दूसरी ओर शोपियां में शुक्रवार को आतंकियों ने आईईडी लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया। इस वाहन में 55 राष्ट्रीय राइफल के जवान सवार थे। हालांकि इस धमाके में कुछ जवानों को चोटें आईं हैं। 

जानकारी के मुताबिक, शोपियां के दरबाग वतची इलाके में शुक्रवार तड़के तीन बजे आतंकियों ने आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर सेना के बस्तर बंद वाहन को निशाना बनाया। इस धमाके में जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया