लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वाले इलाकों का दौरा किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:15 IST

Open in App

जम्मू, 24 नवंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने मंगलवार को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए अंजाम दी जाने वाली गतिविधियों को लेकर सैनिकों से चौकसी बरतने को कहा।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि बीएसएफ और पुलिस को अपना तालमेल जारी रखना चाहिए क्योंकि पड़ोसी देश की नापाक हरकतों से देश को सुरक्षित रखना है।

उन्होंने सितंबर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 62 किलोग्राम मादक पदार्थ, दो पिस्तौल और 100 कारतूसों की बरामदगी के लिए बीएसएफ के दल को एक लाख रुपये का इनाम दिया।

बीएसएफ के आईजी एन एस जामवाल और जम्मू के आईजीपी मुकेश सिंह के साथ पुलिस महानिदेशक ने बीएसएफ की सीमा चौकियों का दौरा किया । वहां पर उन्हें उस मामले से अवगत कराया गया जहां बल और पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थ की खेप बरामद की थी।

डीजीपी ने जोर दिया कि बीएसफ और पुलिस बल प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं और इस वजह से सांबा में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंग का पता लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे