लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, अब तक 2026 लोगों की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 10, 2021 17:11 IST

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आने लगी है। शनिवार को तीन और लोगों की कोरोना से मौत की जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में अभी तक कोरोना संक्रमित 2026 मरीजों की मौत हो चुकी हैइसी महीने अभी तक कोरोना संक्रमित 25 मरीजों की मौत हो चुकी हैरोज दो से तीन मरीजों की मौत, श्रीनगर के एक निजी कोचिंग सेंटर में तीन छात्र मिले कोरोना संक्रमित

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का ग्राफ तेजी पकड़ने लगा है। शनिवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित 2026 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

श्रीनगर के एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले तीन विद्यार्थी शनिवार को कोरोना संक्रमित मिले। उसके बाद उस कोचिंग सेंटर को पांच दिन के लिए बंद कर दिया। 

कोचिंग सेंटर को तत्काल सैनिटाइज करने को कहा गया है। कोचिंग सेंटर खुलने तक विद्यार्थियों की पढ़ाई आनलाइन करवाई जाएगी।

जम्मू के नानक नगर के रहने वाले 91 वर्षीय मरीज की भी कोरोना से मौत हो गई। वहीं, बठिंडी जम्मू के रहने वाले 70 वर्षीय मरीज को तीन अप्रैल को उसकी हालत खराब होने के बाद जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनकी भी मौत हो गई। 

इसी तरह गंग्याल के रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने शनिवार को रहस्यमय हालात में अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को जब जीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो उसकी कोरोना जांच की गई। इसमें वह भी पॉजिटिव पाया गया।

पिछले कुछ दिनों में ही जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों के मरने की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। मार्च महीने के आरंभ में जहां औसतन एक व्यक्ति की प्रतिदिन मौत हो रही थी अब यह आंकड़ा तीन से चार हो गया है। 

इसी महीने अभी तक कोरोना संक्रमित 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित नजर आ रहा है।

हालांकि विभाग ने अस्पतालों में जहां आइसीयू सुविधाओं को बढ़ाया है वहीं ऑक्सीजन के समर्थन वाले बिस्तरों की क्षमता को भी पिछले वर्ष की तुलना में दो गुणा कर दिया है। 

मेडिकल कालेज में ही इस समय 300 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन पर रखने की क्षमता है। वहीं गांधी नगर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में ऐसे 200 मरीजों को रखा जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए