लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में फिर बढ़ा ‘कोरोना कर्फ्यू’, अब तक 2706 मौतें, इस महीने जा चुकी है 410 मरीजों की जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 9, 2021 16:13 IST

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले फिलहाल कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा नए आदेश के अनुसार अब शादी-विवाह में भी केवल 25 लोगों के शामिल होने की इजाजतजरूरी सेवाओं पर पहले की तरह छूट मिलती रहेगी, 2500 से ज्यादा लोगों की जम्मू-कश्मीर में हो चुकी है कोरोना से मौत

जम्मू: जम्मू कश्मीर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही नए आदेश के तहत यहां होने वाली शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कटौती की गई है। 

नए आदेश के अनुसार अब शादी-विवाह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति रहेगी। वहीं इसके अलावा जरूरी सेवाओं पर पहले की तरह छूट रहेगी।

वहीं, रविवार दोपहर तक 36 और लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने कुल 410 की जान गई है जबकि पूरे प्रदेश में अब तक 2706 जान गंवा चुके हैं। दूसरी लहर में जम्मू संभाग में ही सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। जबकि 8 मई को प्रदेश में सबसे अधिक 60 मौतें हुई थीं।

जम्मू-कश्मीर: कई व्यापारिक संगठन लॉकडाउन के पक्ष में

पिछले एक पखवाड़े में जिस तरह से जम्मू में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और जिस तरह मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उससे जम्मू के विभिन्न संगठन लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का दबाव बना रहे थे। कई व्यापारिक व सामाजिक संगठन लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि अब कोविड-19 चेन को तोड़ने का यहीं एकमात्र रास्ता है।

कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का सरकारी आदेश आने से पहले ही जम्मू संभाग के सभी स्वर्णकारों व ज्वैलर्स ने सोमवार से एक हफ्ते के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था।

सराफा एसोसिएशन जम्मू प्रोविंस ने यह फैसला लिया है कि दस मई से सोलह मई तक एसोसिएशन के सभी सदस्य सेल्फ लाकडाउन का पालन करेंगे क्योंकि इस समय कोविड-19 चेन तोड़ने के लिए लाकडाउन ही एकमात्र रास्ता नजर आ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि ऐसा करके ही इस मुश्किल दौर से गुजरा जा सकता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया