लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को सेवा से किया गया बर्खास्त, एनआईए ने किया था गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 21, 2021 10:37 IST

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को गुरूवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारी को उपराज्यपाल ने तत्काल सेवा से किया बर्खास्तआतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को मदद पहुंचाने के मामले में एएनआई ने किया था गिरफ्तार पाकिस्तानी उच्चायोग के हैंडलर के संपर्क में था औऱ जासूसी गतिविधियों को देता था अंजाम

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को गुरूवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया । सिंह को एक आंतकवादी मामले में गिरफ्तार किया गया था और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी ।

सिंह को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था , जब वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिटीन के आंतकवादियों को कश्मीर से जम्मू ले जा रहा था ।  

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत सिंह को 'तत्काल प्रभाव' से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया । जम्मू-कश्मीर के सामान्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि 'तदनुसार उपराज्यपाल इसके तहत श्री दविंदर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करते हैं ।'

पिछले साल जम्मू की एक विशेष अदालत में एएनआई द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की संवेदनशील अपहरण-रोधी इकाई में तैनात सिंह पाकिस्तानी उच्चायोग में अपने हैंडलर के लगातार संपर्क में था । बाद में उसे इस्लामाबाद भेज दिया गया था । 

सिंह पर एएनआई ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजाबुल मुजाहिदीन को सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया था । सिंह को उसके पाकिस्तानी हैंडलर ने जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित करने को कहा था । एएनआई अधिकारियों ने कहा कि हालांकि वह इसमें कुछ खास नहीं कर पाया था ।   ए

एनआई ने कहा कि  हिजबुल के आतंकवादियो की  आवाजाही के लिए अपने वाहन इस्तेमाल किए  और हथियार पाने में मदद का आश्वासन भी दिया था ।   इस मामले में सिंह और अन्य पांच लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दायर 3,064 पृष्ठों आरोपपत्र में आतंकवादियों का पनाह देने के मामले में पुलिस अधिकारी को संलिप्त पाया गया था ।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos