लाइव न्यूज़ :

आतंकियों के साथ संपर्क, एटीएस और एनआईए ने छपरा से अरमान अली को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2021 20:45 IST

अरमान की गिरफ्तारी सूबे के सारण जिले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव से की गई है. अरमान इसी गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं व्यवहार न्यायालय में पेश किया.

Open in App
ठळक मुद्देमो. जावेद के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर के आतंकियों को पिस्टल सप्लाई करने का आरोप है.  जावेद को बिहार एटीएस ने 15 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया था. लोग जम्मू और कश्मीर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

पटनाः जम्मू और कश्मीर के आतंकियों के साथ संपर्क रखने के आरोप में 23 वर्षीय अरमान अली उर्फ अरमान मंसूरी को आज बिहार पुलिस की एटीएस और एनआईए ने गिरफ्तार किया है.

अरमान की गिरफ्तारी सूबे के सारण जिले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव से की गई है. अरमान इसी गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं व्यवहार न्यायालय में पेश किया. अरमान अली पर मो. जावेद के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर के आतंकियों को पिस्टल सप्लाई करने का आरोप है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जावेद को बिहार एटीएस ने 15 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में सारण के डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि एनआईए ने जम्मू निवासी गुड्डू अली को हथियार सप्लाई के मामले में जम्मू से गिरफ्तार किया था. उससे मिली लीड के आधार पर ही एटीएस और एनआईए ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए अरमान को गिरफ्तार किया है.

वहीं, जावेद के ऊपर आरोप है कि वह मुश्ताक साथ मिलकर आतंकियों को छोटे हथियार सप्लाई किया करता था. बताया जा रहा है कि जावेद अरमान से हथियार लेकर मुश्ताक को दिया करता था. इसके बाद मुश्ताक उसे जम्मू कश्मीर के आतंकियों को सप्लाई किया करता था. इस बात का खुलासा जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया था.

उन्होंने कहा था कि ये लोग जम्मू और कश्मीर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसी उदेश्य से बिहार के सारण जिले से छोटी पिस्टल मंगवायी गई थी. इस मामले के खुलासे के बाद बिहार एटीएस ने 15 फरवरी की रात जावेद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था.

बताया जा रहा है कि जावेद की दोस्ती मुश्ताक से अलीगढ़ में हुई थी, जहां वह कुछ दिनों के लिए रहने गया था. इसके बाद पुलिस और एनआईए की टीम आगे की जांच में जुटी है. कहा जा रहा है कि अरमान को रिमांड पर लेकर एनआईए की टीम सख्ती से पूछताछ करेगी, जिससे अन्य मामलों का खुलासा हो सके. 

टॅग्स :एनआईएबिहारपटनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों