लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राहुल गांधी ने गांदरबल स्थित खीर भवानी माता के किए दर्शन, हजरबल दरगाह में भी मांगेंगे मन्नत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 10:32 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह गांदरबल स्थित खीर भवानी माता के दर्शन करने पहुंचे. राहुल गांधी दो जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी डल झील किनारे स्थित हजरतबल दरगाह भी जाएंगे.

Open in App

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह गांदरबल स्थित खीर भवानी माता के दर्शन करने पहुंचे. राहुल गांधी दो जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी डल झील किनारे स्थित हजरतबल दरगाह भी जाएंगे. वहीं इसके बाद राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे एमए रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन करेंगे. 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को श्रीनगर पहुंचे थे. इस दौरान वे श्रीनगर के एक स्थानीय होटल में कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर के बेटे के शादी समारोह में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में नेशनस कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं थीं. 

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने पर विचार कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां कांग्रेस के दो गुट हैं जिनमें अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद खेमें शामिल हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक साथ लड़े इसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ठोस कदम उठा सकते हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी और राज्य कांग्रेस के बीच कई महत्वपूर्ण बैठके होनी हैं. इनमें राज्य के आगामी चुनावों सहित कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. इसे देखते हुए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल समेत राज्य के तमाम अन्य कांग्रेस नेता श्रीनगर पहुंच गए हैं.

टॅग्स :राहुल गांधीजम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos