लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की फायरिंग, एक ही परिवार के 3 नागरिकों की मौत, कुछ लोग घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 18, 2020 06:59 IST

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। 8 जुलाई को ही पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसेना और पुलिस ने सीमा से सटे हुए इलाकों में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से पिछले एक महीने में कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी खमरारा सेक्टर में शुक्रवार (17 जुलाई) को एलओसी (LoC) पर पाकिस्तानी ने गोलाबारी की। जिसमें एक ही परिवार के तीन नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा ने प्रवक्ता ने मामले पर अधिकारिक बयान देते हुए कहा, शुक्रवार को रात नौ बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ सेक्टर के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के आसपास मोर्टार दागने लगी और संघर्ष विराम का उल्लंघन करने लगी।

जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने करमारा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी क्षेत्रों पर भी भारी गोलाबारी की। जिसका एक गोला करमाना गांव के एक मकान में आ फटा जिससे मोहम्मद रफीक (58), उनकी पत्नी राफिया बी (50) और बेटे इरफान (15) की मौके पर ही मौत हो गयी। कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये और कुछ लोग घायल हो गये। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पिछले एक महीने में पाकिस्तान ने कई बार तोड़ा सीजफायर

एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से पिछले एक महीने में कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में 8 जुलाई को भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था। पाक की ओर से  30 जून को भी बारामूला जिले के नौगाम सेक्टर में गोलाबारी की गई थी।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

लोगों को घरों में ही रहने की सलाह

सेना और पुलिस ने सीमा से सटे हुए इलाकों में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने के लिए कहा है। लोगों को को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है। ताकी किसी को नुकसान ना पहुंचे। खबर है कि पाकिस्तान की ओर से कई दिनों से  एलओसी की चौकियों को निशाना बनाकर अलग-अलग सेक्टरों में फायरिंग की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया