लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर :पुलवामा में बीजेपी नेता अनवर खान पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

By स्वाति सिंह | Updated: March 15, 2018 17:03 IST

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलावा जिले में बीजेपी के नेता मोहम्‍मद अनवर खान और उनके दो बॉडीगार्ड पर आतंकियों ने हमला कर दिया।

Open in App

जम्मू,15 मार्च: जम्मू-कश्मीर के पुलावा जिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता मोहम्‍मद अनवर खान पर आतंकियों ने हमला कर दिया। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक आतंकियों ने अचानक उनपर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि फायरिंग होते ही अनवर के बॉडीगार्ड ने जवाब में उनपर फायरिंग करी।

हमले में एक पुलिसकर्मी  के घायल होने की खबर है।  फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी वहां से फरार हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अफसर ने बताया 'हमले के दौरान अनवर खान के साथ उनके दो बॉडीगार्ड (पीएसओ) भी मौजूद थे। उन्होंने बताया 'अराश मेडिकल कॉलेज के पास आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने भाजपा नेता अनवर खान पर पुलवामा जिले के बलहामा में गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि खान हमले में बाल - बाल बच गए, जबकि उनके पीएसओ, कांस्टेबल बिलाल अहमद घटना में घायल हो गए।उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने हमला स्थल के चारों ओर तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि खुनमोह (बलहामा) घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी है जहां से आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया