लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के सफाए में जुटे सुरक्षाबल

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 8, 2019 17:14 IST

जानकारी के अनुसार, जैश ए मोहम्मद के दो से तीन आतंकी अनंतनाग में वेरीनाग के पास नौगाम इलाके में छिपे हुए थे। इसका पता चलते ही आज तड़के सेना की 19 आरआर और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के संयुक्त कार्यदल ने आतंकियों के खिलाफ एक अभियान चलाया।

Open in App

एक जुलाई से आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर से आतंकियों का सफाया कर देना चाहते हैं। यही कारण है कि वे जिस मिशन में लगे हुए हैं उसके तहत आज भी नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों को इलाके मेें  2 से 3 आतंकियों केे छिपे होने की खबर  मिली थी। फिलहाल, उसके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। इलाके में फिलहाल इंटरनेट सेवा को बंद है।

जानकारी के अनुसार, जैश ए मोहम्मद के दो से तीन आतंकी अनंतनाग में वेरीनाग के पास नौगाम इलाके में छिपे हुए थे। इसका पता चलते ही आज तड़के सेना की 19 आरआर और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के संयुक्त कार्यदल ने आतंकियों के खिलाफ एक अभियान चलाया। जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद दोनो तरफ से गोलियों की बौछार शुरु हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को कई बार सरेंडर के लिए कहा। लेकिन आतंकियों की तरफ से गोलीबारी जारी रही।

करीब साढ़े सात बजे आतंकियों की तरफ से गोलीबारी बंद हो गई और उसके बाद जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए तलाशी ली। उन्हें वहां गोलियों से छलनी एक आतंकी का शव और हथियार मिले। मारे गए आतंकी की पहचान अनंतनाग में नौपुरा के रहने वाले इकबाल के रुप में हुई है। संबधित अधिकारियों ने बतााया कि इकबाल के दो और साथियों के छिपे होने की संभावना के आधार पर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया