JK Avalanche: अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी में हिमस्खलन होने की संभावना, 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2023 19:13 IST2023-01-14T19:12:50+5:302023-01-14T19:13:37+5:30
JK Avalanche: जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अगले 24 घंटों में बांदीपोर, बारामूला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर 'मध्यम खतरे' के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है।

भारी बर्फबारी के बाद बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जम्मू-कश्मीर एसडीएमए) ने अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर 'लो डेंजर' स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अगले 24 घंटों में बांदीपोर, बारामूला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर 'मध्यम खतरे' के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है।
An avalanche with a 'Medium Danger' level is likely to occur above 2,000 metres over Bandipore, Baramulla, Doda, Ganderbal, Kishtwar, Poonch, Ramban & Reasi districts in the next 24 hours: J&K State Disaster Management Authority (JK SDMA)
— ANI (@ANI) January 14, 2023
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के एक गांव में शनिवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन पहले ही मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
#Avalanche hits #Gurez village, no damage reported.#JammuAndKashmirpic.twitter.com/XqNmLKGzRr
— Smriti Sharma (@SmritiSharma_) January 14, 2023
गुरेज के जुर्नियाल गांव में आज अपराह्न हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लिए ‘‘उच्च खतरे’’ वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की, जबकि बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों के लिए ‘‘मध्यम खतरे’’ के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
An #avalanche hit Tulail area of Gurez in J&K's Bandipora district on Saturday.
— IANS (@ians_india) January 14, 2023
Officials said that the avalanche hit Jurniyal village but no damage has been reported. pic.twitter.com/2YpEXVNTYG
एसडीएमए के अधिकारियों ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटे में कुपवाड़ा जिले के 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उच्च-स्तरीय खतरे के साथ हिमस्खलन की आशंका है। अगले 24 घंटे में बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ‘मध्यम खतरे’ के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। ’’
Snow #avalanche hit Jurniyal village of Tulail in #Gurez sector of #Bandipora district this afternoon. However, no loss of life or injuries to anyone reported pic.twitter.com/Qqo8APCSqS
— Suhail Nazeer (@SaahilSuhail) January 14, 2023
अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है। इसके मद्देनजर लोगों को एहतियात बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि सोनमर्ग जिले के गांदेरबल में एक निर्माण कंपनी की साइट पर हुए हिमस्खलन में बृहस्पतिवार को किश्तवाड़ निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
#Avalanche hits higher reaches of Gurez village, no damage reportedhttps://t.co/OZghh8eeU6pic.twitter.com/1ER12uEd8m
— Rising Kashmir (@RisingKashmir) January 14, 2023