लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने किया पुलिस पिकेट पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2018 09:35 IST

अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है । 

Open in App

श्रीनगर, आठ सितंबर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस पिकेट पर किये गए आतंकी हमले में कम से कम एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के अचबाल स्थित पुलिस पिकेट पर शुक्रवार (सात सितंबर) की देर रात हमला किया । हालांकि, हमले को पूरी तरह विफल कर दिया गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और उसका हथियार भी बरामद कर लिया गया है । फिलहाल मृत आतंकवादी की शिनाख्त नहीं हो सकी है । उसके संगठन के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पायी है ।

अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है । 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया