लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः हथियार और गोला-बारूद भेजने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, सेना ने चार राइफल बरामद कीं

By भाषा | Updated: October 10, 2020 15:28 IST

कोर कमांडर ने कहा, ‘‘केरन, तंगधार, जम्मू सेक्टर और पंजाब में भी इस तरह की कोशिशें हुई हैं। इसका मुख्य मकसद कश्मीर के लोगों को हमेशा आतंकवाद में लिप्त रखना है। लेकिन हमारा संकल्प हथियार इस तरह आने से रोकने का है ताकि यहां लोगों को कम से कम नुकसान हो।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने के प्रयास को सेना ने विफल कर दिया। सेना ने एके74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

श्रीनगरः पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने के प्रयास को सेना ने विफल कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना ने एके74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया। 

उन्होंने कहा कि सेना ने दो-तीन लोगों को किशनगंगा नदी में एक रस्सी से बंधी ट्यूब में कुछ चीजें भेजते देखा। अधिकारी के अनुसार, सैनिक तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चार एके74 राइफल, आठ मैगजीन और दो बैग में बंद 240 कारतूस बरामद किये। इलाके को घेर लिया गया और तलाशी अभियान जारी है। 

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हथियार और गोलाबारुद की तस्करी करने की आतंकियों की एक और साजिश थी, लेकिन चौकन्ने सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कोर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

उन्होंने यहां पास ही रंगरेथ इलाके में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज सुबह केरन सेक्टर में किशनगंगा नदी के रास्ते चार एके74 राइफल और एक ट्यूब में गोला-बारूद का जखीरा भेजने की कोशिश की, लेकिन हमारे चौकन्ने सैनिकों ने निगरानी उपकरणों की मदद से जखीरे को बरामद कर लिया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम भविष्य में भी उनकी कोशिशों को नाकाम करते रहेंगे।’’ 

कोर कमांडर ने कहा, ‘‘केरन, तंगधार, जम्मू सेक्टर और पंजाब में भी इस तरह की कोशिशें हुई हैं। इसका मुख्य मकसद कश्मीर के लोगों को हमेशा आतंकवाद में लिप्त रखना है। लेकिन हमारा संकल्प हथियार इस तरह आने से रोकने का है ताकि यहां लोगों को कम से कम नुकसान हो। हमें इसमें लोगों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम आतंकवाद को रोक सकें।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया